बखिरा थाना क्षेत्र के झीनखाल बंजारिया के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान सहजनवा थाना क्षेत्र के हड़ही गांव निवासी गंगा के रूप में हुई। 108 एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।