फारबिसगंज: फारबिसगंज व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने आज से शुरू की कलम बंद हड़ताल
फारबिसगंज में अधिवक्ताओं का कलम बंद हड़ताल गुरुवार से शुरू हो रहा है। गुरुवार को दस बजे अधिवक्ताओं ने बताया व्यवहार न्यायालय में क्रिमिनल कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर यह हड़ताल किया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कहा पिछले कई दिनों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पर किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया गया।