पंचकूला: पहलगांव आतंकी हमले के विरोध में बरवाला में प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
बुधवार को शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार बरवाला के बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों के द्वारा पहलगांव में हुए आतंकी की हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लोगों के द्वारा हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्राथना की गई। इसके साथ ही पाकिस्तान का पुतला फूंका गया।