पंचकूला: रायपुर रानी से अम्बाला के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग, जिला परिषद सदस्य ने अधिकारियों से की मुलाकात
रायपुररानी से अंबाला शहर व छावनी के लिए चल रही बस सुविधा पिछले काफी समय से अस्त व्यस्त है, जिस कारण बुधवार को भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक, जिला परिषद सदस्य बहादुर राणा ककराली हरियाणा राज्य परिवहन अंबाला के महाप्रबंधक से मिलने गए, जीएम की अनुपस्थिति में उनसे फोन पर बात करते हुए उन्हें समस्या बारे अवगत कराया। जिस पर उन्होंने टीएम विपुल नांदल से मिलक