पंचकूला: गांव बेहड़ में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग महिला की जान ले ली, चालक फरार
एक अज्ञात काले रंग की तेज रफ्तार कार की टक्कर से सैर पर निकली 60 वर्षीय महिला सत्या देवी की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्या देवी प्रतिदिन की तरह सुबह लगभग 5 बजे टहलने के लिए निकली थीं।