अलौली: सुंगठिया गांव: ज़मीन विवाद में गोलीबारी, एक अधेड़ घायल, दो अन्य भी जख्मी
गंगौर थाना क्षेत्र के सुंगठिया गांव में जमीन विवाद में रविवार की देर शाम गोलीबारी व मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के द्वारा किए गए फायरिंग में सुंगठिया गांव के रहने वाले वासुदेव यादव के पुत्र छट्टू यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। वहीं मारपीट की घटना में गंभीर रूप से गुलशन कुमार, सुमन यादव भी गंभीर रूप स