आरा: जोकहरी गांव स्थित होली घाट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहा अज्ञात किशोर हुआ घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जोकहरी गांव स्थित होली घाट के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात 14 वर्षीय किशोर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किशोर जख्मी हो गया। वहीं घायल किशोर को सड़क किनारे पड़ा देख आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने गंभीर हालत में उसे आरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां किशोर का इलाज चल रहा है।