आरा: सेवथा गांव में रिटायर्ड आर्मी मैन ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मारकर की आत्महत्या
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव में गुरुवार की शाम एक रिटायर्ड आर्मी मैन ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए आरा शहर के निजी अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतक की पहचान सहार थाना क्षेत्र के सेवथा गांव निवासी दिनेश सिंह के रूप में हुई है।