आरा: सेवथा गांव में रिटायर्ड आर्मी के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Arrah, Bhojpur | Feb 8, 2024 सहार के सेवथा गांव में रिटायर्ड आर्मी के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति सेवथा के रहने वाले दिनेश सिंह हैं। मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया है कि दिनेश सिंह मानसिक रूप से परेशान थे और आज अचानक खुद को गोली मार ली। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।