ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के कुआं गांव में महिला के घर से हजारों रुपये की चोरी, पुलिस को दी शिकायत
कुआं गांव की रहने वाली विमला कोल ने पपौंध पुलिस को शिकायत कर बताया कि उसके घर में चोरी की वारदात हुई है।घर में रखे नगद रुपए एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस ने बताया कि यह चोरी लगभग 50 हजार की है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला सोमवार सुबह 6 बजे दर्ज किया है।