ब्यौहारी: ब्यौहारी नगर से लापता 17 वर्षीय किशोरी आसनसोल में मिली, एक महीने पहले घर से हुई थी लापता
ब्यौहारी नगर में स्थित घर से लापता 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने आसनसोल से दस्तयाब किया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी अपने घर से एक माह पहले लापता हुई थी परिजनों ने मामले की शिकायत घटना दिनांक को दर्ज करवाई थी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही थी इस मामले पर पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने आसनसोल से उसे दस्तयाब कर परिजनों के हवाले रविवार की शाम 4:00 बजे किया है।