ब्यौहारी: सकंदी गांव में ज़हरीले सांप के काटने से 32 वर्षीय महिला की हुई मौत, जांच शुरू
पपौंध के सकंदी गांव में 32 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आशा बाई की जहरीले सांप के काटने से मौत हुई है। मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। महिला को घर के पास ही सांप ने काटा था। शनिवार की सुबह 10:00 बजे पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम किया है।