रामगढ़: बीजवा बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात डंपर ने बाइक सवार किशोर को कुचला, मौके पर हुई मौत
Ramgarh, Alwar | Jul 12, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के बीजवा गांव के समीप अलवर-दिल्ली हाईवे पर रविवार दोपहर बारह बजे के करीबन एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक डंपर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर सहित फरार हो गया।