चायल: थाना संदीपन घाट के लोहरा से अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के प्रति लोगों में जागा विश्वास
कौशाम्बी। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर थाना संदीपनघाट पुलिस ने जांच शुरू की थी।सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो वायरल होने के मामले में शनिवार शाम पांच बजे आरोपी मोहम्मद दानिश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया