धनवार: धनवार की सृष्टि यादव ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, परिवार ने खिलाई मिठाई
धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रोपमहुवा गांव निवासी विकास कुमार यादव की पुत्री श्रृष्टि यादव ने CBSE बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। वह मंथन वैली संत बल्ट स्कूल बलवागढ़ की छात्रा है। श्रृष्टि की इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।