रायपुर रानी: रामभगतो ने अयोध्या से आए पूजित अक्षत रायपुर रानी में घर-घर बांटे, कहा 22 जनवरी को घर पर दिए जलाए
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के चाल विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। जिसको लेकर देशभर में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी संबंध में रायपुररानी के प्रत्येक घर में जाकर हिंदूवादी संगठन के लोग आयोध्या से आए पूजित अक्षत देकर निमंत्रण दे रहे है। साथ ही 22 तारीख को अपने घर और पास के मंदिरों में विशेष पूजा और दीपक जलाने की अपील कर रहे है।