सिधौली: अटरिया इलाके में घर से भंडारा खाने गए युवक की गोमती नदी में डूबने से हुई मौत, 15 घंटे बाद मिला शव
जनपद के अटरिया इलाके में भंडारा खाने गए एक युवक की गोमती नदी में डूब जाने से मौत हो गई है जानकारी के अनुसार युवक लखनऊ जनपद के बख्शी तालाब क्षेत्र का निवासी था और घर से भंडारा खाने के लिए अटरिया आया था इसी दौरान पूजा पाठ के दौरान में गोमती नदी में नहाने चला गया जिससे उसकी डूब जाने पर मौत हो गई तलाश करने पर 15 घंटे बाद शव नदी में मिला था।