जहानाबाद: जहानाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर 1793 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया हुई शुरू, मतदाताओेंं की दिखी लम्बी कतार
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव अंतिम चरण यानी कि आज सांतवा चरण में आयोजित हुआ। जहां की शनिवार की सुबह से ही जहानाबाद लोक सभा क्षेत्र के 1793 मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। वही मतदान को लेकर मतदाताओं में खाता उत्साह देखने को मिला। और सुबह से ही जहानाबाद के जाफरगंज सहित सभी बूथों पर वोटरों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही है।