फतुहा नगर परिषद के अध्यक्ष रूपा कुमारी ने फतुहा विधानसभा से लोजपा आर के उम्मीदवार के रूप में नामांकन की है। शुक्रवार को पटना सिटी स्थित डीसीएलआर कार्यालय में नामांकन के लिए जाने के क्रम में सैकड़ो कार्यकर्ताओं का हुजूम शामिल हुआ है।नामांकन होने के बाद जैसे ही रूपा कुमारी बाहर निकली कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी के साथ नारा लगाकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया है।