राजगढ़: डोकवा में बुलेट सवार दो चोरों ने कई होटलों को निशाना बनाया, सो रहे लोगों के मोबाइल, पर्स व नकदी लेकर हुए फरार
Rajgarh, Churu | Jun 27, 2026 सादुलपुर-चूरू राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शनिवार तड़के करीब 4 बजे अज्ञात चोरों द्वारा हाईवे किनारे स्थित कई होटलों में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप का मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश सो रहे लोगों के मोबाइल, पर्स और नकदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना होटलों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। डोकवा गांव में स्थित हवेली होटल में चोरी की गई है।