ललितपुर: नवरात्रि की नवमी के दिन मंदिरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, की पूजा-अर्चना
नवरात्रि के 9 दिन पूर्ण होने पर देवी मां के नौ रूपों की आज के दिन मंदिरों में पूजा अर्चना हुई सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां की पूजा अर्चना कर रहे हैं मंदिरों पर भक्तों की बहुत भीड़ रही जिसको देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जगह-जगह पुलिस फोर्स मौजूद है जिससे कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।