ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक ने हनक दिखाने के लिए अवैध कट्टे के साथ फोटो सोशल मीडिया पर किया वायरल
एक युवक का अवैध कट्टे के साथ फोटो मंगलवार सुबह करीबन 11:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उक्त फोटो कुछ दिनों पुराना बताया जा रहा है। वहीं लोगों के अनुसार उक्त युवक ने हनक दिखाने के मकसद से फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। संबंधित जिम्मेदारों को मामले को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच कर कार्यवाही किए जाने की आवश्यकता है।