बरेली: 30 लाख रुपये में रची गई थी बरेली गोलीकांड की साजिश, इतनी गोलियां चलीं की दीवार हो गई छलनी
बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर हुए बवाल की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी। रिठौरा के हिस्ट्रीशीटर सभासद केपी यादव के एक दोस्त ने 30 लाख रुपये में प्लॉट पर कब्जा दिलाने का ठेका लिया था। इसके बाद बदमाशों को इकट्ठा किया गया। ये बदमाश होटलों में ठहरे थे। पीलीभीत रोड पर ही बैरियर टू पुलिस चौकी से आगे देहात क्षेत्र में देर रात तक शराब पार्टी हुई और