बरेली: राजस्थान निवासी व्यक्ति की बरेली में ट्रक पर तिरपाल डालने के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत
राजस्थान के गांव डोली निवासी 27 वर्षीय पुरुषोत्तम सिंह ट्रक चालक थे। वह अपने हैल्पर सूरज के साथ ट्रक laikar रजऊ कैमिकल फैक्ट्री आए हुए थे। इस दौरान वह ट्रक खड़ा करके ट्रक के ऊपर तिरपाल डालने लगे। वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पुरुषोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। हैल्पर सूरज ने तुंरत ही इसकी जानकारी पुलिस को दी।