बरेली: बच्चों को डाटने पर इमाम को बनाया बंधक, लिखाया झूठा मुकदमा आईएमसी के पदाधिकारियों के साथ इमाम ने की एसएसपी से शिकायत
एक इमाम ने तालीम देने के दौरान कुछ बच्चों को सही से पढ़ाई न करने पर डाट दिया। जिससे नाराज बच्चे के परिवार वालों ने इमाम को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की। उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। लोगों के बीच समझौते के बाद भी आरोपी नहीं माने। इस मामले में इमाम ने आईएमसी पदाधिकारियों के साथ एसएसपी से शिकायत कर घटना से अवगत कराया है।