रुदौली: रमजान के आखिरी अशरे की शुरुआत के साथ सब ए कद्र की दूसरी रात इबादत में गुजरी, भेलसर में विशेष नमाज अदा हुई
खबर रुदौली तहसील क्षेत्र की है, जहां शहर सहित ग्रामीण इलाकों की विभिन्न मस्जिदों में रोजदारों ने जागकर खुदा की बंदगी किया, इस दौरान रोजेदारों ने अपने परिवार व मुल्क की सलामती के लिए दुआएं भी मांगी, खास रात की बरकतों को समेटने के लिए रोजेदारों ने पूरी रात खुदा के सजदे में सिर झुकाए रखा, मस्जिदों में कुराने पाक की तिलावत और नफ्ल नमाज़ अदा किया ।