रुदौली: रानी मऊ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी मशीन के बैंकेट से दबकर चालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र के रानी मऊ गांव की है, जहां बुधवार की सुबह रानी मऊ लालपुर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में JCB मशीन के बैंकेट से दबकर चालक की मौत होने पर हड़कंप मच गया, पहुंची पटरंगा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दिया, वहीं JCB मशीन को थाने ले गई, इस संबंध में कोतवाल पटरंगा ने बताया कि शव को PM के लिए भेज दिया गया है जांच चल रही है ।