भरतपुर: प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने वायु वक्ष आश्रम में आधुनिक अखाड़े का विधिवत शुभारंभ किया
भरतपुर हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज भरतपुर में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने वायु वक्ष आश्रम में एक आधुनिक अखाड़े का विधिवत शुभारंभ किया। इस अखाड़े की खास बात यह है कि यहाँ पहलवानों को पारंपरिक मिट्टी की कुश्ती के साथ-साथ ओलंपिक और फ्री-स्टाइल कुश्ती की तैयारी के लिए भी विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।