ताखा: ऊसराहार बाजार की नालियों की सफाई दो दिन में बंद, सीमा विवाद और मशीन खराब होने से अभियान थमा, समस्या जस की तस
Takha, Etawah | Jun 14, 2026 ऊसराहार बाजार की नालियों की सफाई दो दिन में बंद: सीमा विवाद और मशीन खराब होने से अभियान थमा, समस्या जस की तस इटावा के ऊसराहार मुख्य बाजार की सफाई व्यवस्था सीमा विवाद और प्रशासनिक खींचतान के कारण चरमरा गई है। पिछले 10 वर्षों से चोक पड़ी नालियों की सफाई के लिए शुरू किया गया अभियान महज दो दिन बाद ही बंद हो गया।