चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत नया बाजार में बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने नव दिगंत कला संस्कृति मंच चाकुलिया द्वारा आयोजित होने वाले दो दिवसीय बांग्ला जात्रा के सफल संचालन के लिए खोले गए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। आगामी 10 दिसंबर तथा 11 दिसंबर को यह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। विधायक ने कार्यालय उद्घाटन के दौरान आयोजकों को बधाई दी।