बदलापुर: भलुवाही गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला पति का शव, पत्नी और चचेरे मामा पर हत्या की आशंका, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी चंद्रदीप गौतम का शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर मढहे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बदलापुर कोतवाली पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। जबकि परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी तथा उनके चचेरे मामा ने मिलक