धामपुर: पाडली मांडू में पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते अंकुश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शुभम की हत्या की
गुरुवार की सांय करीब 5:00 बजे पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर क्षेत्र के गांव पाडली मांडू निवासी शुभम की हत्या की गई थी। गांव के ही अंकुश की पत्नी के साथ शुभम के संबंधों के चलते अंकुश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर शुभम की हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।