शिवपुरी नगर: टीला के पास मंदिर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, दर्शन करने गए थे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालु
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी वीरेंद्र सिंह ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर एसपी से मदद की गुहार लगाई। वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 9 जून को वह अपनी पत्नी और दो सालियों के साथ श्योपुर से महोबा लौट रहे थे।