कामडारा: कामडारा में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले
Kamdara, Gumla | Apr 30, 2026 कामडारा प्रखंड में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और तपती धूप से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया था, यहां तक कि घर से निकलने से पहले लोग कई बार सोचने को मजबूर हो रहे थे। बारिश से किसान भी खुश नजर आए।