फतुहा: दीदारगंज गंगा घाट पर स्नान करते समय 11 वर्षीय किशोर की डूबने से हुई मौत
Fatwah, Patna | May 31, 2026 दीदारगंज गंगा घाट पर स्नान के क्रम में एक 11 वर्षीय किशोर की डूब कर मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के बजरंग दल मोहल्ला निवासी संतोष साह के 11 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। डूबने के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर के प्रयास से करीब 2 घंटे बाद आयुष का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।