2 दिन पूर्व जिला अस्पताल की मोर्चरी के फ्रीजर में रखे शव को चूहों द्वारा कुतरने के मामले में खासा हंगामा हुआ था। मामले में डीएम मयूर दीक्षित ने मजिस्ट्रेटियल जांच भी बिठाई थी। सोमवार दोपहर 3 करीब रोशनाबाद पहुंचे मृतक के परिजनों ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। डीएम ने सभी को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।