पटना ग्रामीण: आलमगंज: महात्मा गांधी सेतु के पिलर संख्या 43 से गंगा में दो युवक कूदे, तलाश जारी
महात्मा गांधी सेतु के पिलर संख्या 43 से बुधवार शाम दो युवकों ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के करीब 24 घंटे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। गुरुवार को सुबह से एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं गुरुवार शाम करीब 5 बजे युवक आदित्य कुमार के पिता सुबोध कुमार ने बताया कि उनका बेटा बुधवार शाम घर से निकला था और