मुज़फ्फरनगर: पत्नी से मारपीट के बाद मायका पक्ष भड़का, सड़क पर हुआ बवाल, बेल्ट से पिटाई का वीडियो चर्चा में, पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुज़फ्फरनगर के चरथावल देहात की मुर्दा पट्टी में पति-पत्नी का विवाद हिंसक हो गया। महिला से मारपीट की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। सड़क पर हुए हंगामे का वीडियो चर्चा में है। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।