कोंडागांव: कोंडागांव में मौसमी साग 'बोड़ा' की आवक तेज, लगभग ₹1000 किलो कीमत के बावजूद खरीदारों की उमड़ रही भीड़
मानसून शुरू होते ही कोंडागांव सहित पूरे बस्तर अंचल में प्रसिद्ध मौसमी वन उपज बोड़ा साग की आवक तेज हो गई है। साल वनों में प्राकृतिक रूप से उपजने वाली यह मौसमी साग की बाजार में जबरदस्त मांग है। मांग के चलते कीमत करीब 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। नगर के बाजारों में स्थानीय लोगों के साथ अन्य जिलों से आए खरीदारों की भी भारी भीड़ रही।