रफीगंज: चेंव गांव में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती, हुआ मंदिर का अनावरण
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत चेंव गांव में अखिल भारतीय बाबा चौहरमल संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक दिवसीय मेले एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार संध्या 5:30 में विधायक ने बताया कि बाबा से हम लोगों को सीख लेने की जरूरत है ।