मैहर: पानी की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
मैहर। भीषण गर्मी के बीच गहराते जल संकट ने अब मैहर की राजनीति को भी गर्मा दिया है। एक तरफ जनप्रतिनिधि मंचों से विकास और जनसेवा के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई वार्डों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर मे रैली निकाल समस्या से राहत दिलाने सौपा ज्ञापन।