औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के कंचौसी रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रक हुआ खराब, बंदे भारत समेत कई ट्रेनें रुकीं
कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर बुधवार की सुबह औरैया से रसूलाबाद की ओर जा रहा मौरंग लगा ट्रक रेलवे ट्रैक पर खराब हो गया। इसके चलते बनारस से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस और टूंडला से कानपुर जाने वाली मेमू प्रभावित हुई।