गोला: गोला में ज्वेलर्स छिनैती का पर्दाफाश, 'हाफ एनकाउंटर' में दो बदमाश घायल, पांच गिरफ्तार: एसपी साउथ ने दी जानकारी
Gola, Gorakhpur | Apr 29, 2026 उपनगर गोला में 27 अप्रैल को ज्वेलर्स की दुकान पर हुई दिनदहाड़े छिनैती का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया। बुधवार तड़के मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो के पैर में गोली लगी, जबकि तीन को दौड़ाकर दबोच लिया गया। एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी के अनुसार, घटना के बाद सर्विलांस के साथ छह टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश की जा रही थी।