हरदा: जिले के गंजालेश्वर आश्रम से 5 गोवंश चोरी, रेलवे ट्रैक पर बांधकर हत्या, हिन्दू संगठनों का 3 घंटे प्रदर्शन
Harda, Harda | Apr 26, 2026 जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। गंजालेश्वर आश्रम से पांच गोवंशीय पशुओं को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांध दिया गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। अज्ञात आरोपियों ने आश्रम से मवेशियों को चोरी कर उन्हें रस्सियों से रेलवे ट्रैक पर बांध दिया।