बहराइच: चकिया रोड के पास कस्टम के हवलदार की हादसे में मौत,रात में ड्यूटी कर वापस आते समय हुआ हादसा
भारत नेपाल सीमा पर तैनात कस्टम के हवलदार बीती रात को घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उन्नाव से जिला मुख्यालय आ गए हैं। उन्नाव जिले के इंदल सिंह कस्टम के हवलदार थे। उनकी ड्यूटी भारत नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में कस्टम विभाग में थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी।