मड़िहान: संत नगर थाना क्षेत्र की पटेहरा शीतलगढ़ में धान के खेत में पानी भरते समय जहरीले जंतु के डसने से एक व्यक्ति की हुई मृत्यु
मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे पिता रामधनी मां शांतिया के साथ घर के पास स्थित धान के खेत की सिंचाई कर रहे थे उसी वक्त जहरीले जंतु ने रामधनी के पैर में डस लिया। शोर मचाने पर परिजन खेत पर पहुंच गए जिन्हें झाड़ फूंक के लिए बभनी गांव लेकर पहुंचे जहां घंटों तक इलाज के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन मड़िहान अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।