पटना ग्रामीण: PMCH के पैथोलॉजी विभाग में भीषण आग, लाखों के उपकरण जलकर राख
PMCH के पैथोलॉजी विभाग में शुक्रवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विभाग का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग लगते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।