मुजफ्फरपुर जिले के रामपुरहरि थाने के रामपुरहरि चौक के समीप शनिवार शाम करीब 4 बजे में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाने क्षेत्र के ओलीपुर निवासी 42 वर्षीय मो. फिरोज के रूप से हुई है।