बिंदकी: बिंदकी में एमपी, यूपी व असम के स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने एडवेंचर प्रतियोगिता में हिम्मत और हौसले का किया प्रदर्शन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शनिवार की सुबह 9 बजे से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा असम के स्काउट एवं गाइड के छात्र तथा छात्राओं ने टायर वाल क्लाइंबिंग, रशियन वॉल क्लाइंबिंग करके अपनी हिम्मत और हौसले का शानदार प्रदर्शन किया। राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर निशाना साधा। प्रधानाचार्य बलराम सिंह आदि रहे।