बांकेगंज में डग्गामार लोडरों से मजदूरों का अवैध परिवहन, हादसे का बढ़ा खतरा।बांकेगंज, खीरी। बांकेगंज क्षेत्र में डग्गामार लोडर वाहनों के जरिए मजदूरों का अवैध परिवहन खुलेआम जारी है। शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे से 8:30 बजे के बीच संसारपुर-बांकेगंज मार्ग से नेशनल हाईवे पर दर्जनों लोडर वाहन क्षमता से कई गुना अधिक मजदूरों को भरकर तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आए।